छत्तीसगढ़देश विदेश

कलेक्टर ने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र ग्राम छिछली का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने एवं प्रभावित किसानों को सहायता राशि देने के दिए निर्देश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2021/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड बगीचा के छिछली गांव में विगत दिनों हुए भूस्खलन के प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित किसान से भेंट कर नुकसान के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के एस मंडावी, एसडीएम बगीचा सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, सीईओ जनपद श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छिछली गाँव में लगभग 5 एकड़ में भूमि 10 से 20 फीट तक धंस गई है। कलेक्टर ने स्थानीय लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखने के लिए कहा है एवं प्रभावित किसानों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button