जशपुर जिले के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक जशपुर का किया पदभार ग्रहण

नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेसवार्ता ली गई,

➡️आज दिनांक 10.07.2022 के पूर्वान्ह में जिले के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। श्री डी. रविशंकर इसके पूर्व ,सेनानी 10 वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर के पद पर पदस्थ थे।
➡️जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
➡️ नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु कहा गया। आम जनता को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने हेतु अपील की गई। पुलिस अधिकारियों को महिला एवं बालिका संबंधी घटित अपराध में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कहा गया। आम लोगों से क्षेत्र में सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
➡️इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) श्री हरिचरण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिरिल एक्का, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन, निरीक्षक श्री रविशंकर तिवारी एवं अन्य कार्यालयीन अधि./कर्मचारी उपस्थित थे।
——00——

Share This Article
Leave a review