छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के नहीं मिले कोई साक्ष्य…

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थल का किया निरीक्षण

 

जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी ।

 

मौके पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह पहुंचे।

 

लोगों से जानकारी ली जा रही है । लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सूनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।

 

पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button