समाजसेवी के द्वारा किया गया शिक्षकों को सम्मान

*समाजसेवी के द्वारा शिक्षकों को सम्मान किया गया*

[img-slider id="274450"]

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी  आवाज
छुरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय प्राथमिक शाला गिधनी में 5 सितम्बर को डां.सर्वपल्ली राधाकृष्णान के जन्म शिक्षक दिवस के रुप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।सर्व प्रथम डां.सर्वपल्ली राधाकृष्णान  जी के पूजा अर्चना किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तर सिंह ठाकुर,ग्राम विकास समिति  अध्यक्ष,विशेष अतिथि के रुप में नोहर पटेल प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठिका कल्याणी वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कुंज लाल यदु, रेड क्रॉस संरक्षक के सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल,हेमलाल पटेल शिक्षक,राधेलाल साहू शिक्षक,धनीराम ध्रुव शिक्षक,पुनितराम ठाकुर मंचासीन थे।सभी अतिथि को छात्रा छात्राओं के द्वारा फूल माला गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।सभी अतिथि ने सर्वपल्ली डां.राधाकृष्णन जी के जन्म शिक्षा के बारे में बताया गया और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के द्वितीय राष्ट्रपति थे उन्हीं की याद में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया रेड क्रॉस संरक्षक के सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल,पुनितराम ठाकुर,के द्वारा और छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी शिक्षकों को श्रीफल पेन देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित नंदूराम ध्रुव भृत्य, कोमल सिंह ठाकुर,व स्कूल के  छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राधेलाल साहू के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button