जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 03 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2020 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक ”अ“ वर्ग का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री सिरद साय पैंकरा, सुश्री नीता कुर्रे, श्री राजकुमार को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।
➡️ प्र.आर. श्री सिरद साय पैंकरा, सुश्री नीता कुर्रे, श्री राजकुमार को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 25.10.2021 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button