छत्तीसगढ़न्यूज़सारंगढ़

जिला दंडाधिकारी  ने की दांडिक प्रकरणों में अपील और समीक्षा

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा और सहायक अभियोजन अधिकारी के साथ बैठक लेकर दांडिक प्रकरणों में अपील और समीक्षा की। इस बैठक में जिले के 13 प्रकरण जो सरिया, कोसीर, सरसींवा, सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ और केडार थाना में दर्ज एफआईआर शामिल थे। जिसमें पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म की धारा 363, 366, 376 आदि शामिल थे। कलेक्टर श्री साहू ने प्रकरणों का समीक्षा कर अपील के लिए भी संबंधित अधिकारी और लिपिक को निर्देशित किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू और अधिवक्ता श्री अशोक शर्मा उपस्थित थे। नाबालिग और बालिग की स्थिति में अधिक स्पष्टता के लिए जन्मतिथि सत्यापन हेतु अधिवक्ता श्री अशोक शर्मा ने एसपी श्री शर्मा को निवेदन किया कि आप अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करें कि वे जिले के एफआईआर में विवेचक को जन्मतिथि और उम्र के सत्यापन के लिए अस्पताल में दर्ज जच्चा बच्चा कार्ड को भी शामिल करें।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button