
कलेक्टर ने वेपोराइजर मशीन के लिए श्रीमती प्रियमवदा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया, विपदा की ऐसी परिस्थिति में लोगों की सेवा करना पुण्य का काम- कलेक्टर
जशपुरनगर 12 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे को श्रीमती प्रियमवदा सिंह जूदेव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जशपुर ने जिले में कोविड-19 मरीजों के ईलाज की सुविधा के लिए 220 नग वेपोराइजर मशीन भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत श्री के.एस. मंडावी, सीएमएचओ श्री पी. सुथार, सिविल सर्जन श्रीमती एफ.खाखा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कावरे ने श्रीमती प्रियमवदा जूदेव को वेपोराइजर मशीन जिला प्रशासन को भेट करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विपदा की ऐसी परिस्थिति में लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि वेपोराइजर के माध्यम से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज नियमित भांप ले सकेंगे। जिससे उनके फेफड़े में संक्रमण फैलने का डर कम होगा और मरीज जल्दी स्वस्थ होंगे। श्रीमति प्रियमवदा ने कहा कि आगे भी वो आम नागरिको की मदद के लिए जिला प्रशासन की सहयोग करती रहेंगी।



