छत्तीसगढ़न्यूज़

जिला भाजपा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी कहा ओपी की लोकप्रियता से घबराई भूपेश सरकार :- उमेश अग्रवाल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ :- भाजपा नेता ओपी चौधरी पर हुई एफ आई आर पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि ओपी चौधरी के हमलावर तेवरों से भूपेश सरकार घबरा गई है l कोरबा जिले में हुई एफ आई आर इस बात का प्रमाण है कि भूपेश सरकार ओपी चौधरी के आक्रामक रवैये से ओछी हरकत में उतर आई है l स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रशासनिक मिशनरी का इस तरह से दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं हो सकता l उमेश अग्रवाल ने कहा कि बतौर विपक्ष भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को आम जनता के समक्ष पुरजोर तरीके से उजागर किया l वादाखिलाफी के आरोपों का जवाब देने की बजाय सरकार ने झूठा एफ आई आर करना सरकार की घबराहट को प्रमाणित करता है l भूपेश सरकार के इस कदम से भाजपा डरने वाली नही है l भूपेश सरकार की वादाखिलाफी अत्याचार भ्रष्ट कारनामों को भाजपा इसी तरह उजागर करती रहेगी l

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button