जिला स्तरीय कला उत्सव में सेमरिया के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
दिनेश दुबे 9425523689
[img-slider id="274450"]
आप की आवाज
*जिला स्तरीय कला उत्सव में सेमरिया के विद्यार्थियों ने लहराया परचम*
बेमेतरा=शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला उत्सव मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया
*एकल नाटक बालक वर्ग में कक्षा बारहवीं के नेतराम साहू ने प्रथम स्थान एकल नाटक बालिका वर्ग में कक्षा बारहवीं के रामेश्वरी वर्मा ने प्रथम स्थान दृश्य कला त्रिआयामी में कक्षा बारहवीं की छात्रा सीमा साहू ने प्रथम स्थान और कक्षा बारहवीं के छात्र सुरेश कुमार एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह सभी चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय कला उत्सव में बेमेतरा जिला के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे
इस बेहतरीन उपलब्धि में के प्राचार्य प्रीतम कुमार देवांगन व्याख्याता e दिनेश कुमार देवांगन और व्याख्याता श्रीमती पूजा भावाराजू का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अहम भूमिका निभाई
आज विद्यालय में इन इन विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेमरिया के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे और सभी इन बच्चों के प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
विद्यालय के प्राचार्य ने अपनी आशीर्वचन के रूप में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिए



