जिलें में रोका-छेका अभियान के तहत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओ को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी, आवारा पशुओं के रोड पर खड़े दिखने पर इस नंबर पर दें जानकारी…..

जशपुर 06 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जशपुर जिले में रोका- छेका अभियान अंतर्गत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओ को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी है। रोका- छेका अभियान के तहत जिलें के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकाय सहित मुख्य मार्गों से लगातार मवेशियों के हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न सड़को और चौक चौराहों पर आवारा पशुओं को मार्गो से हटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसी भी प्रकार से पशुओं और वाहनों के बीच दुर्घटना का रोकथाम किया जा सके और आवागमन सुव्यवस्थित हो सके। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी रोका- छेका अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारी जशपुर ने बताया कि आवारा पशुओं को कांजी हाउस में रखा जा रहा है। उन्होंने नगर वासियों को नगर में आवारा पशुओं के रोड में खड़े देखने पर 7000750255 पर संपर्क कर जानकारी देने अपील किया है।
इसके साथ ही जिले में कलेक्टर के निर्देशन में पशुधन के द्वारा जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर घुमंतू मवेशियों के पाए जाने पर टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button