जिले के अस्तित्व के लिए ओएसडी नियुक्त, सुश्री नूपुर 2015 बैच की आईएएस होंगी ओएसडी

सक्ती। नए जिला सक्ती के लिए अब राहें आसान हो गई और ओएसडी बैठा दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच की सुश्री नूपुर राशि पन्ना ओएसडी होंगी।
प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें सक्ती नव घोषित जिला के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में महिला आईएएस सुश्री नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति कर दी गई है। यहां बता दें कि सुश्री पन्ना छत्तीसगढ़ से सटें झारखंड के बोकारो की रहने वाली हैं और छत्तीसगढ़ के भौगोलिक स्थिति को काफी नजदीक से जानती और समझती है। जैसे ही इस बात की जानकारी सक्ती के लोगों को लगी सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अब जल्द ही सक्ती जिला अस्तित्व में आ जायेगा और इसी हफ्ते ओएसडी सुश्री नूपुर राशि पन्ना भी अपना पदभार ग्रहण कर लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button