जिले के सभी उचित मूल्य दूकानों में मई व जून माह का खाद्यान्न एकमुश्त किया जाएगा वितरण…..

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शासन ने एकमुश्त प्रदाय करने के दिए निर्देश, जिले के पीडीएस सोसायटियो में  मई व जून माह का राशन जारी, उपभोक्ता दो माह का चावल का एक साथ कर सकेंगे उठाव

[img-slider id="274450"]

जशपुरनगर 24 अप्रैल 2021/राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिक, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह मई एवं जून के लिए पात्रतानुसार चावल निःशुल्क वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कंवर ने बताया कि जिले में माह मई व जून के लिए सभी प्रकार के  58 लाख 29 हजार 371 राशनकार्ड धारी परिवारों हेतु  कुल 3 लाख 94 हजार 136 मेट्रिक टन चावल का आबंटन जारी हुआ है, जिसके अंतर्गत प्राथमिकता वाले 43 लाख 67 हजार 356 राशन कार्डधारकों के लिए 2 लाख 94 हजार 290 मेट्रिक टन चावल, अंत्योदय श्रेणी के 14 लाख 6 हजार 490 कार्डधारकों के लिए 98 हजार 434 मेट्रिक टन, अन्नपूर्णा श्रेणी के 6086 कार्ड धारकों के लिए 426 मेट्रिक टन, निराश्रित श्रेणी के 38,563 कार्डधारकों के लिए 770 मेट्रिक टन तथा 10,876 निःशक्तजन कार्डधारकों के लिए 216 मेट्रिक टन चावल का आबंटन शासन द्वारा जारी किया गया है।
उपरोक्तानुसार राशनकार्डधारियों को निःशुल्क चावल वितरण करने पर मासिक सब्सिडी की राशि 19.58 करोड़ रुपये  तथा कुल सब्सिडी की राशि लगभग 39.17 करोड़ रुपये होगी। जिसका वहन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button