जिले में 01 जून से अब तक 47.7 मिमी वर्षा

जशपुरनगर 23 जून 2022/जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 47.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जून तक औसत वर्षा 138.1 मिमी हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 91.6 मिमी, मनोरा में 46.9 मिमी, कुनकुरी में 29.6 मिमी, दुलदुला में 36.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 85.2 मिमी, कांसाबेल में 4.0 मिमी, पत्थलगांव में 18.0 मिमी एवं सन्ना में 50.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा जशपुर में हुई है।

Share This Article
Leave a review