जेहादी उन्माद के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं:- सलीम राज

2 Min Read

जेहादी उन्माद के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं:- सलीम राज
भुनेश्वर के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा दे सरकार
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज ने बेमेतरा के बिरनपुर में भुनेश्वर साहू नामक युवक की हत्या को कांग्रेस सरकार के संरक्षण में जेहादी उन्माद की घृणित वारदात करार देते हुए कहा है कि इस वारदात से छत्तीसगढ़ का मुस्लिम समाज बहुत दुखी है। ऐसी जेहादी उन्माद की वारदातों से मुस्लिम समाज को शर्मसार किया जा रहा है। पहले कभी छत्तीसगढ़ में ऐसी नफरत की गाजरघास यहां पनप नहीं सकी। छत्तीसगढ़ अमन चैन का टापू रहा है। कांग्रेस ने रोहिंग्या मुसलमानों को बसाकर छत्तीसगढ़ को जेहादी उन्माद की आग में झोंक दिया।
भारत का मुसलमान राष्ट्रभक्त है:-डॉ सलीम राज
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज ने कहा कि भारत का मुसलमान राष्ट्र भक्त है। भारत का मुसलमान भारत की संस्कृति के अनुसार आचरण करता है। हमारी संस्कृति में जेहादी उन्माद के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। इसकी इजाजत न तो इस्लाम देता है और न ही हमारे देश का संविधान। यह जेहादी उन्माद फैलाने वाले लोग न तो इस्लाम को मानते हैं और न ही हमारे संविधान को मानते हैं। इनके लिए मुस्लिम समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जेहादी उन्माद के शिकार हुए भुनेश्वर के परिवार को राज्य सरकार एक करोड़ मुआवजा दे।

Share This Article
Leave a Comment