छत्तीसगढ़न्यूज़

जोहाल पैलेस से जिंदल चौक तक का रखरखाव करेगा जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड-स्वास्थ्य विभाग सलाहकार समिति बैठक का निर्णय

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

वार्डो में होगी साप्ताहिक दवा छिड़काव

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ एमआई सी सदस्य और स्वास्थ्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजय देवांगन की अध्यक्षता में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग सलाहकार समिति की बैठक शहर की सफाई व्यवस्था हेतु अलग-अलग क्षेत्र का निर्धारण कर वार्डो के सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में
4 एजेंडों पर चर्चा किया गया समिति के सदस्यों के साथ जिंदल स्टील पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे सभी ने अपने सुझाव दिए जिसमे जोहाल पैलेस से जिंदल चौक तक सड़क नाली डिवाइडर की सफाई,मरम्मत कार्य और रंगाई पुताई का काम तथा रखरखाव का कार्य जिंदल एंड स्टील पावर प्लांट द्वारा किया जाना भी तय हुआ।
शहर के स्वच्छता संबंधित विषयों पर आज सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा बैठक आहूत की गई जिसमें पहले एजेंडा में स्वच्छता दीदियों को 100% डोर टू डोर कचरा का उठाव कर स्वच्छता दीदियों को प्रतिदिन की जानकारी रजिस्टर के माध्यम से प्रस्तुत कराने का निर्णय लिया गया वही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों दरोगा सुपरवाइजर का सफाई कार्य निष्ठा पूर्वक नही किए जाने पर यदि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा उनके कार्य की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके प्रति विधिवत कार्यवाही की जाएगी,साथ ही तीसरे एजेंडे के रूप में शहर में बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए शहर के 48 वार्डों में सप्ताह में 1 दिन दवा छिड़काव एवं फॉकिंग किए जाने का निर्णय लिया गया,चौथे और प्रमुख एजेंडे पर शहर में कंपनियों एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से धूल उड़ने के कारण होने वाले बचाव हेतु हिदायत दिया गया कि नगर निगम के बिना अनुमति के निगम क्षेत्र पर कहीं भी फ्लाई एस डालने पर प्रतिबंधित किया गया, साथ ही जोहाल पैलेस से जिंदल चौक तक सड़क नाली डिवाइडर की सफाई डिवाइडररो में लगे रेलिंग का मरम्मत ,रंगाई पुताई एवं रखरखाव का कार्य जिंदल एंड स्टील पावर प्लांट द्वारा किए जाने के साथ ही वार्ड क्रमांक 43 44 एवं 45 की साफ सफाई का कार्य भी उनके द्वारा किया जाना तय हुआ,उपस्थित प्रतिनिधि नरेंद चंदेल एवं विजय पटेल द्वारा कार्य पूर्ण कराने की सहमति दी गई।
सलाहकार समिति की बैठक दौरान समिति के सदस्य एवं पार्षद सुभाष पांडे,महेश कंकरवाल,चंद्रमणि बरेठ,श्याम लाल साहू,आरिफ हुसैन,संजना शर्मा,शैल मिश्रा उपस्थित रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button