देश विदेश

लिफ्ट देने के बहाने माँ और 6 साल की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार, सड़क पर फेंककर आरोपी हुए फरार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला और उसकी छह वर्षीय बच्ची के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवक और उसके दोस्तों ने महिला और बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था। पुलिस ने बताया कि रात के वक़्त महिला अपनी बेटी के साथ एक मुस्लिम धार्मिक स्थल पीरन कलियार से लौट रही थी, जब उसे सोनू नामक एक व्यक्ति ने लिफ्ट दी। उस कार में सोनू के कुछ दोस्त भी बैठे हुए थे।

सुपरिनटैंडैंट ऑफ पुलिस प्रमेंद्र डोवाल ने जानकारी दी है कि महिला के आरोप के अनुसार, सोनू और उसके दोस्तों ने महिला और बच्ची का बलात्कार किया और एक नहर के पास दोनों को फेंक कर फरार हो गए। महिला किसी प्रकार आधी रात को पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया है कि महिला यह ठीक-ठीक नहीं बता पाई कि कार में कितने लोग बैठे हुए थे, हालांकि महिला ने यह बताया कि कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम सोनू था। दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी की तलाश जारी है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button