ट्रक ने कुचला, राजमिस्त्री की आंखों के सामने बीवी की मौत, कोतरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बेटे से मिलकर लौट रहा था परिवार
रायगढ़।।

लगभग 8 बजे शहर के कोतरा रोड रेलवे क्रॉसिंग में अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार के एक ट्रक ने उनके मोपेड को ठोक दिया। भारी वाहन की टक्कर लगते ही सन्तुलन बिगड़ने पर दुपहिया सवार मियां-बीवी जैसे ही सड़क में गिरे, ट्रक का पहिया धनबाई के दोनों पैर से पार हो गया। ऐसे में खून से लथपथ महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों को एकत्रित होते देख पकड़े जाने के डर से ट्रक चालक नौ दो ग्यारह हो गया। महिला के साथ उसका पति भी जख्मी हालत में निढाल पड़ा रहा। राहगीरों ने मौके की नजाकत को भांप 112 नंबर डायल करने के अलावे कोतरा रोड थाने में दुर्घटना की सूचना दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
चूंकि, ट्रक की गिरफ्त में आने से धनबाई की हालत काफी गंभीर थी, इसलिए उसने जीवन और मृत्यु के बीच चन्द सांसें गिनते ही अपने घायल पति की आंखों के सामने दम तोड़ दिया। वर्दीधारियों ने जख्मी राजमिस्त्री को उसकी पत्नी की लाश के साथ जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां रामकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया। बहरहाल, मृतिका के दामाद उमेश सोन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत आपराधिक प्रकरण कायम कर जांच पड़ताल जारी है।



