ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के समर्थन में असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस ने किया प्रर्दशन:-

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के आदेशानुसार देशभर में विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों की संयुक्त हड़ताल के समर्थन में असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
श्री पांडेय ने बताया कि मोदी सरकार श्रम विरोधी कानून लाने के साथ निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसको रोकने के लिए हड़ताल की गई।
श्री पांडेय ने बताया कि अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा की अगुवाई में इस्पात भवन, लोधी रोड व भारतीय इस्पात प्राधिकरण, स्कोप भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हड़ताल में भाग लिया। बैंकों, बीमा कंपनियों के कामगारों और कर्मचारियों ने भारत में कहीं भी अपने कार्यस्थलों में प्रवेश नहीं किया।
श्री पांडेय ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, असम, हरियाणा, झारखंड राज्यों में बंद जैसी स्थिति है। गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हड़ताल के समर्थन में असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button