
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम डमरु महामाया में तेल ज्योत 623 एवं घृत ज्योत 114 कूल 797 मनोकामना ज्योत भक्तों द्वारा जलाया जा रहा है। ज्योत विधिवत शुभ मुहूर्त में जलाया गया। यहां का महामाया बहुत ही प्रसिद्ध है। प्राचीन काल का भी मंदिर अभी स्थापित है। रामलाल साहू एवं संतोष सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि यहां प्राचीन काल का गढ़ है जिसका पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई हो रही है जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महामाया परिसर में शीतला माता शिवजी, शनिदेव, बजरंगबली, दुर्गा माता, मावली माता, काली माता, वैष्णो देवी के साथ-साथ सभी देवी देवता विराजमान हैं। बाहर में बहुत बड़ा नंदी बैठा हुआ है। महामाया मंदिर के अलावा गांव में और भी दर्जनों स्थानों पर जवारा के साथ ज्योत जलाया जा रहा है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदलाल साहू, उपाध्यक्ष महेतरू साहू, सचिव सुनील पैकरा, कोषाध्यक्ष वीर सिंह पैकरा, सदस्य के रूप में पूरन साहू, छतर साहू, भारत साहू, नया पंडा के रूप में हेमंत कुमार साहू, सत्रुहन पैकरा, रामकुमार साहू राधे साहू, कृष्णा साहू, शत्रुहन साहू राम सिंह पैकरा तथा संचालक हरि पैकरा द्वारा विशेष रूप से देखरेख किया जा रहा है। दर्शकों एवं भक्तों का ताता लग रही है। प्रतिदिन हजारों भक्तों का आना जाना लगा रहता है। माता सेवा करने वाले भी आसपास गांव के भक्तों द्वारा देर रात तक माता सेवा किया जा रहा है। डेकोरेशन भी बहुत अच्छा किया गया है जिससे रात में भी जगमग दिखाई देता है। अलग-अलग देखरेख में कार्यों का विभाजन की गई है तथा भीड़ के के पुख्ता इंतजाम की गई है। सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर की सजावट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूरा गांव भक्तिमय हो गया है।