डिप्टी कलेक्टर ने नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
बलौदा बाजार जिले के लवन नगर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 जून को वार्षिक सत्र बैठक का आयोजन रखा गया था जिसमें डिप्टी कलेक्टर बलोदा बाजार अंशुल वर्मा शामिल हुए उन्होंने नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय स्थाई भवन का निरीक्षण किया एवं भवन निर्माण से संबंधित सभी अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द स्थाई भवन में विद्यालय स्थानांतरित हो सके उक्त निरीक्षण के दौरान प्राचार्य संजय कुमार सिंह, राजेंद्र सिका, रंजन उपाध्याय एवं नवोदय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a review