तिरुपति में AIOCD की 6वीं कार्यकारिणी बैठक कल

तिरुपति / आंध्र प्रदेश

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की 6th Executive Committee Meeting का आयोजन कल 19 जुलाई 2026, रविवार को तिरुपति में किया जाएगा।

इस बैठक के साथ ही Educational Seminar and Digitalization Programme का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम Shree Convention Center, Tirupati में रखा गया है।

कार्यक्रम का आयोजन Andhra Pradesh Chemists & Druggist Association (APCDA) द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण –

आयोजकों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार –

18 जुलाई 2026, शनिवार को –
दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक लंच और रात 08:00 बजे से 10:30 बजे तक डिनर का आयोजन Shree Convention Centre में होगा।

19 जुलाई 2026, रविवार को –
मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक AIOCD मीटिंग चलेगी।
दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लंच ब्रेक और रात 08:00 से 10:30 बजे तक डिनर का आयोजन किया गया है।

सदस्यों के ठहरने के लिए Starlit Suites Tirupati होटल की व्यवस्था की गई है, जो कि वेन्यू से महज 1.2 किलोमीटर की दूरी पर है। होटल से कन्वेंशन सेंटर तक पहुंचने में लगभग 3 मिनट का समय लगेगा।

इस बैठक में देश भर से केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे और दवा व्यवसाय के डिजिटलाइजेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

Back to top button