तीन मेडिकल कालेजों की 480 में 29 सीटों पर प्रवेश, आज भी प्रक्रिया जारी

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज, श्री बालाजी व रिम्स की 480 सीटों में पहले दिन 29 सीटों पर प्रवेश हुआ है। पहले चरण में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में अंतिम तिथि नौ सितंबर तक है।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज, श्री बालाजी व रिम्स की 480 सीटों में पहले दिन 29 सीटों पर प्रवेश हुआ है। पहले चरण में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में अंतिम तिथि नौ सितंबर तक है। वहीं 10 सिंतबर से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होनी है। बता दें इस वर्ष नौ शासकीय व तीन निजी मेडिकल कालेज में 1570 एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दी जा रही है। वहीं बीडीएस की 600 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची सीटों पर दूसरे चरण में प्रक्रिया चलेगी।

मेडिकल सीटों में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन छात्रों में उत्साह नजर आया। मेडिकल कालेज में शनिवार से शुरू हुई प्रक्रिया में छात्र स्क्रूटनी व प्रवेश के लिए सुबह से ही पहुंच गए थे। आडिटारियम में स्क्रूटनी के दौरान छात्रों की भीड़ नजर आई। कुछ समय सर्वर से जुड़े परेशानियों का सामना करना पड़ा। राज्य कोटे की सीटों के प्रवेश प्रक्रिया में पहले दिन मेडिकल कालेज में 24 सीटों पर प्रवेश व 24 छात्रों ने स्क्रूटनी कराई। श्रीबालाजी मेडिकल कालेज में पांच छात्रों ने प्रवेश लिए जबकि 31 छात्रों की स्क्रूटनी हुई। रिम्स में प्रवेश के लिए 22 छात्रों ने स्क्रूटनी कराया। प्रवेश की संख्या शून्य रही।

बता दें श्री बालाजी मेडिकल कालेज रायपुर व रायपुर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, रायपुर के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया मेडिकल कालेज में चल रही है। श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज जुनवानी भिलाई की प्रवेश प्रक्रिया चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कचांदुर दुर्ग में होगी। सभी निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में होगी। वहीं दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button