दुनियाभर में पैर पसार रहा Monkey Pox, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता; जारी की नई गाइडलाइन
Monkey Pox Prevention Guidelines:
क्या है गाइडलाइन?
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रामक अवधि के दौरान किसी रोगी या उनकी दूषित सामग्री के साथ अंतिम संपर्क से 21 दिनों की अवधि के लिए लक्षणों की शुरुआत के लिए संपर्कों की कम से कम दैनिक निगरानी की जानी चाहिए.
महामारी का रूप नहीं लेगा यह वायरस
इस मामले में WHO का कहना है कि मंकीपॉक्स महामारी का रूप नहीं लेगा. हालांकि इस वायरस के बारे में अभी कई बातें ऐसी हैं जो स्पष्ट नहीं हैं. बता दें कि मंकीपॉक्स का प्रकोप मई के शुरूआती दिनों में शुरू हुआ था.
दुनियाभर में पैर पसार रहा मंकीपॉक्स
गौरतलब है कि ये बीमारी दुनिया के 20 देशों में अपने पैर पसार चुकी है. इसमें 300 सस्पेक्टेड और कंर्फम केस हैं.




