11th March 2026
अन्य राज्यों कीन्यूज़

दूल्हे “योगी” को ससुर ने दहेज में दिया बुलडोजर, ससुर बोले; सरकारी नौकरी नहीं लगी तो,,,,

हमीरपुर. हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें दूल्हा बने ‘योगी’ को दहेज में बुलडोजर मिला है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं जिले में किसी को दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है।

विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा पूरे देश में हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।

दहेज में लग्जरी कार नहीं, दिया है बुलडोजर
बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है।

16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए। परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है।

Related posts

‘ये मर्दों का प्रदेश, इसलिए दुष्कर्म में नंबर वन’ मंत्री की सदन में फिसली जुबान…जानिए पूरा मामला

Aapki Aawaz

पुलिया तोड़ कर फिर से निर्माण करने का आदेश….

Aapki Aawaz

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व राज्यपाल, 2 दिन पहले पद से दिया था इस्तीफा…

ADMIN DESK

Leave a Comment