
देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य:विधायक आशीष छाबड़ा
दिनेश दुबे
आप की आवाज
*देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य:विधायक आशीष छाबड़ा
*बाट और तराजू की पूजा के साथ की गई धान खरीदी की शुरुआत:*
बेमेतरा = विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी बेमेतरा एवं धान खरीदी बीजाभाठ में आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा पहुंच बाट और तराजू की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया
किसान भाईयों को संबोधित करते हुए विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसानों के लिए आज एक नवंबर मंगलवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं,क्योंकि आज से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी शुरू हो गई है, हमारे किसान साथियों के लिए किसी तिहार से कम नहीं है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को पूरी सहूलियत देने का काम कर रही है,किसानों को धान बेचने में सुविधा हो इसके लिए नजदीक में धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं,हमारे किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है, किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश मजबूत होगा, देश मजबूत होगा,‘भूंइया के भगवान‘ किसानों के हित में फैसला लिया गया भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का अल्पकालीन कृषि लोन माफ किया साथ ही 2500 रूपए की समर्थन मूल्य में धान खरीदने का फैसला लिया, प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े,प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है यहां की अधिकतम किसान हैं उनकी हित के लिए सरकार लगातार काम कर रही है,सरकार बनते ही सबसे पहले काम कर्जमाफी और राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत 25 सौ रूपये में धान खरीदी किया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है,देश की किसी भी प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपये नही है समूचे देश में छत्तीसगढ राज्य ऐसा पहला राज्य है जहा धान की खरीदी 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है,और इस वर्ष किसान भाईयों की धान की खरीदी 2640 एवं 2660 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है,पूरे हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ मात्र एक ऐसा राज्य है जहां किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को समर्थन मूल्य और कृषि आदान सहायता मिलने से खेती के प्रति किसानों का लगाव बढ़ा है। साथ ही किसानों को उनके उपज का अधिक दाम मिलने से साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिली है। प्रदेश सरकार के द्वारा सोसायटियों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी का बेहतर संचालन किया जा रहा है,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है,टोकन की परेशानी से बचाव के लिए इस बार वैकल्पिक तौर पर आनलाइन टोकन सुविधा भी दी गई है, ताकि इच्छुक किसान घर बैठे अपना टोकन स्वयं जारी कर सकें,किसान हित में राज्य सरकार का लगभग तीन महीने तक धान खरीदी अभियान चलेगा,एक नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2023 तक खरीदी चलेगी, बीते साल की अपेक्षा किसानों को इस समय धान बेचने के लिए ज्यादा समय मिलेगा
साथ ही धान खरीदी केन्द्र के स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को धान खरीदी की तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, सेवा सहकारी समिति बेमेतरा में 1679 कृषको के लगभग 1751.51 हेक्टेयर से 64700 हजार क्विंटल धान की होगी खरीदी साथ ही सेवा सहकारी समिति बिजाभाठ में 1405 कृषको के लगभग 1597.45 हेक्टेयर से 59106 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी,इस अवसर पर लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मिथेलस वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा,श्रीमती कविता साहू उपाध्यक्ष मंडी बोर्ड, महानद यादव सदस्य प्रतिनिधी जनपद पंचायत बेमेतरा, अनिल यदु सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा,जयप्रकाश साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बेमेतरा,मोहित वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बीजाभाठ, बहल राम वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति लोलेसरा, कन्हैया वर्मा, मंगत साहू,मनोज शर्मा पार्षद,संतराम यादव, दौलत साहू उपाध्यक्ष बीजाभाठ, टीकाराम साहू, मोहन साहू,चंद्रिका शर्मा,सुखराम वर्मा, पंचराम डौंडे सरपंच,श्रीमती पुसईया बाई कुर्रे सरपंच,तोरण साहू,कलीराम, तीरथ राम, प्रकाश साहू,श्रीराम यादव, सीताराम यादव,दिनेश साहू, जीतेंद्र ढीमर, फेरू वर्मा, मनहरन वर्मा,नोहर सिंह, संतोष,कोमल साहू, नेतराम साहू, लक्ष्मण सिन्हा, खोमलाल साहू, गोलू साहू, गिरधारी साहू, शिव सिंह वर्मा, उमाकांत मिश्रा समिती प्रबंधक बीजाभाठ,विनोद राजपूत समिती प्रबंधक बेमेतरा सहित किसान साथी रहे उपस्थित।


