अन्य

दो कारों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जले, 3 की हालत गंभीर

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

कोटा : राजस्थान के झालावाड़ जिले में आमने-सामने की टक्कर के बाद दो कारों में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रायपुर पुलिस थाने के प्रभारी राजपाल सिंह के मुताबिक मृतकों की पहचान भानु प्रताप सिंह (26), यशवंत सिंह उर्फ फूल सिंह (24), भूपेंद्र सिंह (25) और प्रखर सिंह के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार रात झालावाड़-इंदौर राज्य राजमार्ग पर हुई। घायलों में मध्य प्रदेश के देशराज सिंह को गंभीर हालत में कोटा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि झालावाड़ निवासी लोकेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी और आकांक्षा को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक जब तक वे दमकल की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तपेंद्र मीणा ने कहा कि प्राथमिक जांच के दौरान यह पाया गया कि किसी भी कार में गैस किट नहीं थी। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button