
दो युवतियों से संबंध के बाद तीसरी से शादी की तैयारी आरोपी युवक गिरफ्तार
* पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर किया मामला दर्ज *
पेंड्रा= जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित करतूत का मामला सामने आया है, जिसमें उसने दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखने के साथ ही तीसरी युवती से शादी की तैयारी कर ली। इस बात का खुलासा होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव निवासी रविन्द्र केवर्थ से जुड़ा हुआ है रविन्द्र का प्रेम संबंध दो अलग-अलग युवतियों से था। इनमें से एक युवती मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरी युवती गौरेला की निवासी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से दोनों युवतियों के संपर्क में था और उनसे शादी का वादा करता रहा और उनके साथ संबंध भी बनाता रहा।।
इसी दौरान आरोपी द्वारा तीसरी युवती से शादी करने की तैयारी की जा रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही दोनों प्रेमिकाओं को लगी, विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मरवाही थाना निवासी युवती ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि रविन्द्र केवर्थ ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी समय से दैहिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की कई अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि वह और भी लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ और भी शिकायतें तो नहीं हैं,फिलहाल सभी दिशाओं में जांच जारी है।।।
* अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी में प्रार्थीया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।


