छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : आई 20 कार में आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते एक सपड़ाया, अन्य तीन आरोपी फरार

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

पावेल अग्रवाल धरमजयगढ़ पुलिस आज सुबह आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है, वहीं आईपीएल सट्टे से जुड़े एक सट्टेबाज को पुलिस ने पकड़ा है जबकि तीन आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। वहीं इस कार्यवाही में पुलिस ने सट्टेबाजों के एक पास से महंगा मोबाइल आईफोन एवं एक अन्य महंगे मोबाईल में लाखों रुपए के लेनदेन का विवरण सहित एक होंडई कार व 7 हजार नगद को जब्त किया है।आपको बता दें की मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल शर्मा पिता शिवकुमार शर्मा निवासी अटल आवास कालोनी शाहपुर कालोनी के पास अत्याधुनिक संसाधनों से। लैश होकर आईपीएल सट्टा खिला रहा है।वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर दबिश दिया तो आरोपी राहुल शर्मा आईपीएल सट्टा खिला रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की वही तीन अन्य आरोपी अंकित अग्रवाल,आनंद अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल पुलिस को देख मौके से भाग गय जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है कार्यवाही को लेकर आरोपी राहुल शर्मा के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button