
दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा पुलिस महकमे में जिला स्तर में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। सहायक उप निरीक्षक , सिपाही सहित कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर भेजा गया है। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने विभाग के कार्यो में कसावट लाने ले लिए स्थांतरण सूची जारी किए हैं। जिसमें पुलिस स.उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक, 272 पुलिसकर्मियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए जिले के विभिन्न थाना चौकियों में पदस्थ किया गया है।













