धान कुटाई मशीन की चपेट में आई महिला, सिर हुआ धड़ से अलग

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के डूमरखी गांव में धान की कुटाई कर रही एक एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह कुटाई मशीन की चपेट में आ गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, धान की कुटाई कर रही एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। वह मशीन से धान की कुटाई कर रही थी, उसी दौरान महिला की साड़ी मशीन में फंस गई और वह मशीन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मशीन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सिर और धड़ अलग-अलग हो गये। ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरखी गांव का है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button