धोबी समाज ने रजककार बोर्ड का शीघ्र गठन और समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने पीएल पुनिया को सौंपा मांग पत्र

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया एक दिवसीय दौरे पर बलौदाबाजार जिला में रहे। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू भी साथ रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया गया साथ ही समाज के दो प्रमुख मांग रजककार बोर्ड का शीघ्र गठन करने और समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए मांग पत्र सौंपा। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया को बताया कि छत्तीसगढ़ में पटेल समाज के लिए शाकंभरी बोर्ड कुम्हार समाज के लिए कुंभकार बोर्ड साहू समाज के लिए तेलघानी बोर्ड सहित अन्य समाजों के विकास व उत्थान के लिए बोर्ड का गठन किया जा चुका है किंतु अभी तक धोबी समाज के लिए रजककार बोर्ड का गठन नहीं किया गया है।जिस पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर रजककार बोर्ड का शीघ्र गठन करने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कनोजे बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक युवा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कनौजे प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक मावली जोन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पन्ना रजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कनौजे मोतीलाल कनौजे जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण कनौजे रामकुमार कनौजे चेतन कनोजे रामकुमार रजक शंकर रजक मनोज निर्मलकर श्यामता प्रसाद रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button