नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में निकाली गयी भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

आप की आवाज
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में निकाली गयी भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के दिशानिर्देश पर नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त नगरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिला डीजे की धुन एवं वंदेमातरम  के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा तिरंगा यात्रा नगर के जिस मार्ग से गुजर रही थी वहाँ स्वतः लोग तिरंगा यात्रा में अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिये शामिल होते गये और देखते देखते तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हो गये भारी बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नही हुआ और पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा तिरंगा यात्रा में विशेषकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था पूरे नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा आजाद चौक स्थित सांस्कृतिक भवन पहुंचकर एक सभा मे तब्दील हो गयी उक्त सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने संबोधित करते हुए सभी लोगों को आजादी को 75वी वर्षगांठ की बधाई दी एवं देश की आजादी के लिये दिये गये बलिदान एवं संघर्ष को याद किया जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने भारी बारिश के मध्य ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के लिए उपस्थित जनसमूह को बधाई दी एवं देश के प्रति उनके प्रेम व जज़्बे को सलाम किया सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा व वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद इक़बाल सीएमओ रामायण पांडेय ने भी संबोधित किया उक्त अवसर पर मुख्य रूप से किरोड़ीमल कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मी नारायण पटेल विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद गण डोरीलाल चौहान संतोष साहनी सुनीता चौहान एल्डरमैन विजय चौहान कमलेश यादव नवधा खूंटे परमानंद सिदार बालकृष्ण साहू दुर्गेश साहू सालिकराम साहू मास्टर संजय सिंह अजय भारती राकेश विश्वकर्मा धनंजय यादव धनेन्द्र चन्द्रा धनेश्वर चन्द्रा क्रांति कश्यप राजेन्द्र कश्यप अरेश साहू दीपक जौहरी सनिका मुंडा सुरेश राजपूत कैलाश विश्वाल उमेश वारे चिंतामणि पटेल मनोज सिंह श्रीराम यादव कृष्णा चन्द्रा श्रीकांत चौहान किरण श्रीवास सुजीत सिंह दिलीप चौहान विकास तांती मनीराम भारद्वाज मुकेश अग्रवाल रजनीश सिंह टेकराम साहू दिलीप चन्द्रा विद्यानंद नायक लाला चौधरी मनोज चौधरी दशोद पटेल समीरन मंडल नरेन्द्र बघेल जगेश्वर हंसराज सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे

Share This Article
Leave a review