छत्तीसगढ़न्यूज़

नवरात्र में मैहर वाली मां शारदा देवी मंदिर में मनोकामना दीप प्रज्वलित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

*शारदीय नवरात्र में मैहरवाली मां शारदा देवी मंदिर सुमेरु डोंगरी मनोकामना दीप से हुआ जगमग…*

अशोक सारथी, आपकी, आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा, टपरंगा, झरना एवं लिबरा के मुख्य चौराहा सुमेरु डोंगरी पर स्थापित मैहर वाली मां शारदा देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
मां की दिव्य मंदिर के गर्भगृह में हजारों श्रद्धालुओं ने अपना मनोरथ पूर्ण करने के लिए नौ दिनों तक अखण्ड मनोकामना दीप प्रज्वलित कर पूजन के साथ सेवा भी कर रहे हैं।

मंदिर के पुजारी महाराज संतोषानंद के अनुसार मां शारदा देवी की यह मंदिर मैहर में बसी मां शारदा देवी की संपूर्ण शक्ति का प्रभाव इस सुमेरु डोंगरी पर स्थापित मैहरवाली मां शारदा देवी जी की मुर्ति पर विराजमान है, जो भी भक्त अपनी श्रद्धा भाव से मां की भक्ति करता है उनकी पूजा आराधना करता उसकी मनोकामना मैहरवाली मां अवश्य पूर्ण करती है। इस मंदिर में क्षेत्र की ही नहीं अपितु दूसरे राज्य से भी श्रद्धालु मंदिर में नवरात्र पर्व पर अपना मनोकामना दीप जलाकर अपना जीवन कृतार्थ कर रहे हैं। लोगों के आस्था के अनुसार सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है, लोग मुझे आकर बताते हैं, हमें भी बहुत खुशी होती है।

इस मंदिर के कर्ताधर्ता बाबा संतोषानंद महराज हैं जिन्होंने अपनी त्याग और तपस्या के द्वारा आजीवन ब्रह्मचारी रहने का संकल्प लिया है और संपूर्ण जीवन मैहरवाली मां शारदा देवी की सेवा में गुजारते हुए लोगों की भी सेवा करते हुए दृढ़ निश्चय किया है। मंदिर में  सेवा समिति के सदस्य भी विभिन्न प्रकार के सेवा में अपना समय दे रहे हैं। मंदिर सुबह पूजा आरती के पस्चात लगातार श्रद्धालुओं का मंदिर में पूजन दर्शन के लिए शाम तक लगातार जारी है, हर शाम को मां शारदा की भव्य आरती किया जाता है। आरती में हर रोज आसपास के सैकड़ों भक्त उपस्थित होते हैं।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button