
गरियाबंद
भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
राजिम। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र ब्रह्मलीन संत कवि पवन दीवान जी की आज छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ ब्रम्हचर्य आश्रम राजिम में उनके समाधी व पादुका पूजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के बच्चो एवं परमेश्वर मानस परिवार सेम्हरतरा द्वारा भजन कर श्री दीवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पादुका पूजन के अवसर पर अमृता नंद सरस्वती (पवन दीवान) स्मृती न्यास समिति के सचिव अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण दीवान, ट्रस्ट के सदस्य गण केके शर्मा, केके पुराणिक, विकास तिवारी, युवराज शर्मा, संदीप तिवारी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजू सोनकर, सुनील तिवारी, लालचंद मेघवानी, डीके ठाकुर, सोमप्रकाश साहू, व्यास नारायण चतुर्वेदी, रामकुमार ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, विप्र परिसद से अर्जुननयन तिवारी, राम शर्मा, दिनेश तिवारी, कन्हैया तिवारी, संतोष शर्मा, रूपेश शर्मा, विजय शर्मा, योगेश शर्मा, श्रीमती कृष्णा ठाकुर, मीना पांडेय एवं राजीव लोचन महिला मंडल के सभी सदस्य, अधिवक्ता केपी तिवारी, श्री राजीव लोचन मैनेजर पुरुषोत्तम मिश्रा आदि उपस्थित थे।