नवागढ़ में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा

जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने ग्राम उदयभांठा में कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब रखने और बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदयभांठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तलाशी में मिला 13 लीटर महुआ शराब

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सत्यनारायण भैंना, निवासी उदयभांठा, थाना नवागढ़ को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button