नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सूरजपुर पहुंच किया पदभार ग्रहण
निरज साहू…..
[img-slider id="274450"]
सुरजपुर/23 मई 2021-छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के नए कलेक्टर के रूप में गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है । नव पदस्थ कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर थे । गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव उपस्थित थे। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।


