नहीं रहे राममंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, कल होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वो काफी वक्त से बीमाार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आइसीयू में चल रहा था. गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती किया गया था. लंबी बीमारी के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था और शनिवार रात 9:30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

[img-slider id="274450"]

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

चार जुलाई को कल्याण सिंह को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने हर दिन उनके स्वास्थ्य का हाल लिया था और उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार उनकी निगरानी करते रहे और अस्तपाल जाकर उनसे मुलाकात की थी. शनिवार को देर शाम उनकी अंतिम अवस्था की  सूचना मिलने पर सीएम योगी आदित्यानाथ उन्हें देखने एसजीपीजीआइ पहुंचे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण स‍िंंह के न‍िधन पर शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोष‍ित क‍िया है

कल नरोरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सि‍ंह के निधन की खबर सुनकर शनिवार को पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. यह दुखद सूचना पाते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता पीजीआइ पहुंचे. वहां से पार्थिव शरीर को स्वजन माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर ले आए. पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के शोक में डूबी भाजपा ने अपने तीन दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आ रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद रात 11.30 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाकर शोक प्रस्ताव पारित किया गया. उससे पहले पीजीआइ पहुंचे योगी ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

रविवार को कल्याण सि‍ंह की पार्थिव देह सुबह नौ से 11 बजे तक विधान भवन और फिर 11 से एक बजे तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दर्शनों के लिए रखा जाएगा, यहां श्रद्धांजलि के बाद दोपहर दो बजे शव को अलीगढ़ ले जाया जाएगा. वहां जनता के दर्शनों के लिए स्टेडियम में रखा जाएगा.

सोमवार को कल्याण सिंह की जन्मभूमि-कर्मभूमि अलीगढ़ के अतरौली में पार्थिव शरीर को जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा और शाम को नरोरा में गंगा के किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंत्येष्टि वाले दिन भी योगी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button