
|
|
![]() ![]() |
||
|
बलौदाबाजार,
फागुलाल, रात्रे लवन।
फागुलाल, रात्रे लवन।
चौकी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना आम बात हो गई है। यँहा अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है। बात-बात पर मारपीट चाकूबाजी अब यंहा आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला ग्राम कोयदा में देखने को मिला। कोयदा में गनेश पण्डाल के पास लोग डीजे लगाकर नाच रहे थे। इस दौरान पीडि़त व आरोपी युुवक में मामूली बात को लेकर झगड़ा विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी ने घर से चाकू लेकर रोड में बैठे पीडि़त का गला को रेत कर अधमरा कर दिया। घटना को देखकर वहंा पर बैठे अन्य लोगों ने आरोपी के हाथ को पकड़कर चाकू को लूटा जिसके बाद आरोपी युवक वहंा से भाग निकला। उक्त घटना की शिकायत पीडि़त ने लवन चैकी को दिया। घटना के महज कुछ समय पश्चात आरोपी युवक को लवन पुलिस ने सबरिया डेरा देवरघटा से गिरफ्तार लिया है।
लवन चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोयदा सामुदायिक भवन कोयदा में गणेश सार्वजनिक रूप से बिठाया गया है। जिसमें बाक्स लगाकर गांव के लोग नाच गाना कर रहे थे। इसी दौरान देवेन्द्र धिरही पिता रम्मू धिरही और सोमनाथ दोनों में आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नाच गाना बंद हो गया। जिसके बाद आरोपी देवेन्द्र धिरही अपने घर चला गया। जिसके पश्चात गांव के सोमनाथ विश्वकर्मा, निखिल साहू, रामनाथ साहू सहित अन्य लोग सोमित साहू के घर पास रोड पर बैठे हुए थे। उसी समय आरोपी ने अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और पीछे से सोमनाथ विश्वकर्मा की गला को पकड़कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीडि़त सोमनाथ का गला, सीने के पास और जांघ के पास चाकू से गोद-गोदकर पीडि़त सोमनाथ को लहुलुहान कर दिया। जिससे पीडि़त सोमनाथ घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया। जिसके पश्चात पीडि़त सोमनाथ के साथ बैठे लोगों ने देवेन्द्र धिरही के द्वारा चाकू मार दिये कहकर चिल्लाये तो आसपास के लोग आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। पीडि़त सोमनाथ के साथ बैठा अन्य युवको ने समय रहते देवेन्द्र धिरही को नहीं छुड़ाये होते तो देवेन्द्र धिरहे पीडि़त का हत्या कर दिये होते। वही, घटना के पश्चात आरोपी देवेन्द्र धिरही वहाँँ से भाग गया था। नदी किनारे के गांव देवरघटा, देवार डेरा में जाकर छिपा हुआ था। पीडि़त के परिजनों की शिकायत पर लवन पुलिस ने तत्काल आरोपी की खोज खबर लेकर आरोपी युवक देवेन्द्र धिरही को घेराबंदी कर पकड़े है। आरोपी युवक के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही मेें चैकी प्रभारी यशवंत सिंह, ए.एस.आई विकास सिंह राजपुत, प्र0आर0 मालिकराम भारद्वाज, जशवंत सिंह, आर0 शैलेन्द्र बंजारे सहित पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।