नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने ग्राम सन्ना(सरनाटोली) से किया गिरफ्तार……

🔸थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 29/21 धारा 363, 366, 376 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
——————–000——————-
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना आस्ता क्षेत्र निवासी प्रार्थी दिनांक 22.08.2021 को थाना आस्ता मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को संदेही सूरज राम दिनांक 19.08.2021 को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृता एवं आरोपी का लोकेषन सन्ना (सरनाटोली) में मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा सन्ना जाकर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी सूरज राम को अभिरक्षा में लिया गया, एवं नाबालिग अपहृता को बरामद कर परिजनों के सुपूर्द किया गया। अपहृता ने पूछताछ में बताया कि सूरज राम द्वारा रात्रि में उसे शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर उसका दैहिक शोषण किया। प्रकरण में आरोपी सूरज राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.08.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उ.नि. डी.आर. भगत, आर. उकील साय पैंकरा, म.आर. नीलम खलखो एवं स.आर. सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। -------------------000----------------

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button