पखांजुर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नेताजी चौक पखांजुर में किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–10.4.22

पखांजुर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नेताजी चौक पखांजुर में किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

पखांजुर।
किसान मोर्चा के जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष विजय मंडावी के निर्देशानुसार पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवानंद मंडल के नेतृत्व में आज पखांजूर मंडल में राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30 %से 40% राशि की कटौती की गई है जो कि किसान के साथ अन्याय हैं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित है उक्त मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी मंडलों एवं जिला मुख्यालय में आज दिनांक 10/04 /2022 को शाम 4:00 के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय, जिला किसान मोर्चा महामंत्री स्वपन तरफदार, मंडल उपाध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री राजेश नायर, मनोज हालदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार, सांसद प्रतिनिधि गणेश शाह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष हरिचंद बघेल, किसान मोर्चा सदस्य प्राण माझी, किसान मोर्चा सदस्य मिथुन,गाईन, संतोष गाईन, अमित , जितेश मुखर्जी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी अमित बोस, सुकांत विश्वास, ऋषिकेश देव नाथ, शुभम राय, विक्रम बाला, सुब्रत सरकार, प्रशांत हालदार,लालटू कुंडू, विश्वजीत गोसाई, बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे जोर शोर से भूपेश बघेल जी का पुतला दहन किया गया एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button