पखांजुर में भाजपा नेता की हुई हत्या पर रोष व्यक्त-परवेज खान

1 Min Read

पखांजुर में भाजपा नेता की हुई हत्या पर रोष व्यक्त-परवेज खान

**बिप्लब कूण्डु**
पखांजूर-आम आदमी पार्टी के किसान विंग प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज़ राजा ने पखांजुर में भाजपा नेता की हुई हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुगबुगाहट है कि अशीम राय की हत्या राजनीतिक षड्यंत्र का नतीजा है अगर ऐसा है तो यह घटना राजनीतिक मूल्यों के पतन की ओर इशारा है।पखांजुर क्षेत्र में पहले भी विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों की हत्या हो चुकी है इस से स्पष्ट है कि प्रशासन ने उन घटनाओं से कोई सबक नही लिया इसीलिए हत्यारे बेखौफ हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
परवेज़ राजा ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अशीम राय के हत्यारों को जल्द पकड़ कर उनके अंजाम तक पहुँचाये।उन्होंने कहा कि अशीम रॉय कि हत्या पखांजुर क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ा सदमा है,उनके नही रहने से कांकेर जिले की राजनीति में जो शून्यता आई है उसे भर पाना सम्भव नही है।

Share This Article
Leave a Comment