पति को बाँधा रस्सी से और गर्भवती पत्नी संग 5 हैवानों ने की हैवानियत

पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह पंजाब प्रांत का है। यहाँ से बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इस मामले में यह बताया जा रहा है कि 5 लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला पाकिस्तान के झेलम शहर का है, जहाँ 5 बंदूकधारी लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने महिला के ब्लड के सैंपल को लाहौर जांच के लिए भेज दिया है।

[img-slider id="274450"]

यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले पाकिस्तान में चलती ट्रेन में एक 25 साल की महिला के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया था। फिलहाल सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पहले पीड़िता के पति से मारपीट की। फिर उसे रस्सी से बांध दिया। वहीं उसके बाद महिला के साथ गैंगदुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 25 साल की महिला के साथ ट्रेन में गैंगदुष्कर्म का मामला सामने आया था। जी दरअसल महिला कराची जा रही थी, तभी उसके साथ टिकट चेकर समेत 3 लोगों ने एसी कोच में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

जी हाँ और इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का तलाक हो गया है, वह अपने बच्चों से मिलकर कराची लौट रही थी, तभी उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सूचना आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांत में पिछले 6 महीने में 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया। इस के साथ 90 महिलाओं की ऑनर किलिंग में हत्या हुई है। पाकिस्तान मानवाधिकार कमिशन के मुताबिक, पाकिस्तान में हर रोज लगभग 11 दुष्कर्म केस होते हैं। पुलिस को पिछले 6 साल (2015-21) में दुष्कर्म की 22,000 शिकायतें मिली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन 22000 मामलों में सिर्फ 77 को दोषी करार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button