पत्नी का किसी और के साथ अफेयर, रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कुदकर दी जान

डोंगरगढ़ःपुलिस में रेलवे कर्मचारी की मौत की गुत्थी सुलझा दी है। 6 मार्च 2022 को रेल्वे ट्रैक पर रेल्वे एम्प्लॉय तीरथ यादव की लाश मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि मृत तीरथ की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। जिसके चलते तीरथ मानसिक तौर से परेशान था।

पुलिस ने बताया की तीरथ की पत्नी अपने प्रेमी को पति के सामने घर बुलाया करती थी और तीरथ की बूआ भी उनका साथ दिया करती थी। तीरथ ये सब से इतना परेशान हो गया कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तीरथ इस प्रताड़ना और पत्नी के अवैध संबंध को पन्नो में लिखता था। जिसके चलते पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी उसका आशिक और बुआ को अरेस्ट कर लिया है।

Share This Article
Leave a review