पत्नी संग 63 वर्षीय बुजुर्ग को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का पति, उठाया ये खौफनाक कदम

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में सेवानिवृत बाणसागर कर्मचारी का प्रेम प्रसंग के चलते क़त्ल कर दिया गया। इस क़त्ल के इल्जाम में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बुजुर्ग का अपराधी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो आधी रात को बगीचे में प्रेमी से मिलने गई थी। जहां दोनों को संदिग्ध स्थिति में महिला के पति ने देख लिया तथा गुस्से में उसने वृद्ध का गमछे से गला दबाकर क़त्ल कर दिया।

प्रथम द्रष्टयता में इस मामले को फॉरेंसिक यूनिट के आला अफसर दिल का दौरा पड़ना मानकर चल रहे थे। मगर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि बुजुर्ग का क़त्ल किया गया है। मृतक के परिवार वाले आरम्भ से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस साइबर सेल की सहायता से महिला तक पहुंची, जिसकी घटना वाली रात सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मी से बात हुई थी। अपराधी महिला के पति से पुलिस ने पूछताछ की तो इधर उधर की कहानी बताने लगा। मगर पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने सच्चाई उगल दी।

अपराधी ने पुलिस को बताया कि 63 वर्षीय सेवानिवृत बाणसागर कर्मचारी का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली आधी रात जब वो घर लौटा तो उसने देखा कि पत्नी गायब थी। बच्चों से पूछा तो उनको भी कुछ नहीं पता था। जब पत्नी को तलाशता हुआ बगीचे की ओर गया तो देखा कि वह 63 वर्षीय राजकुमार मिश्रा के साथ थी। दोनों को संदिग्ध स्थिति में देखकर पति को गुस्सा आ गया। उसने पत्नी की सहायता से राजकुमार मिश्रा का गमछे से गला दबा दिया। फिर दोनों ने मिलकर मृतक की लाश को कुछ दूरी पर लाकर फेंक दिया। मृतक की सोने की चेन तथा नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button