पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का निधन, साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक

पूर्व संपादक एवं राष्ट्रभाषा प्रचार के प्रखर हस्ताक्षर ने भोपाल में ली अंतिम सांस

भिलाई। मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के पूर्व संचालक, साप्ताहिक ‘जन धर्म’ भोपाल के पूर्व संपादक तथा साहित्यिक पत्रिका ‘अक्षरा’ के पूर्व संपादक पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

हिंदी भाषा और साहित्य के लिए दिया महत्वपूर्ण योगदान

कैलाश चंद्र पंत ने राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, साहित्य सृजन और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। उनके संपादकीय लेखन और साहित्यिक योगदान को व्यापक सम्मान मिला।

देशभर से दी जा रही श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश और देशभर के पत्रकारों, साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को हिंदी साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Back to top button