पहले जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंका फिर खुद भी कूद गई मां, पति-पति के झगड़े का खौफनाक अंजाम

बच्चे का इलाज कराने रविवार को पटना के बिक्रम आई एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ असपुरा स्थित धर्मकांटा के पास कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र 28 साल थी। दोनों बच्चों में आयुष कुमार की उम्र दो वर्ष, जबकि अंकित तीन माह का था। कुछ समय से महिला की अपने पति से अनबन चल रही थी। उधर, महिला के घर वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

 

महिला की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव निवासी लाला यादव की पुत्री निशा देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के दिनेश यादव के पुत्र नीरज कुमार के साथ हुई थी। रविवार को वह अपने मायके से बिक्रम आई थी। घटना की सूचना मिलते ही निशा के मायके वाले बिक्रम थाने पहुंचे। घटना के बारे में कहा जाता है कि सवा बारह बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कुएं के पास पहुंची। आसपास ट्रक लगा था। ट्रक की आड़ लेकर महिला कुएं तक पहुंची। बगल के सैलून वाले ने बताया कि महिला को ट्रक के पीछे उसने जाते हुए देखा था। वह समझा कि शौच आदि के लिए जा रही है। धर्म कांटा का कर्मचारी कुएं के बगल में स्थित चापाकल पर पानी पीने गया तो उसकी नजर कुएं के नीचे महिला की चप्पल पर पड़ी। वह नजदीक जाकर कुएं में झांका तो सन्न रह गया।

Share This Article
Leave a review