छत्तीसगढ़

पानी में डूबने से मां-बेटे की मौत, नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था पूरा परिवार…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिलासपुर। पिकनिक मनाने गयी शासकीय शिक्षिका व उनके पुत्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। पूरा परिवार नदी किनारे पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। हादसा नदी में नहाते समय गहरे पानी मे डूबने से हुआ है। जिसमें मां और बेटे की मौके पर ही मौत गई। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकनिक मनाने गयी शासकीय शिक्षिका व उनके पुत्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। पूरा परिवार नदी किनारे पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी स्थित अरपा तट पर पिकनिक मनाते समय मां और बेटे नहाने के लिए नदी में उतरे थे, साथ में और दो लोग भी थे। मां और बेटा दोनो नहते हुए गहरई की तरफ चले गए पानी का दबाव ज्यादा होने से वहां से नहीं निकल पाये और डूब गए जिसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोगों को मौजूद लोगों की मदद से डूबने से बचाया गया है। मृतक शहर के जरहाभाठा मंदिर चौक निवासी स्मिता लाल उम्र 36 वर्ष व 15 वर्षीय पुत्र आवेश लाल है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने जांच की शुरू कर दी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button