पान ठेले पर आबकारी विभाग की दबिश, महंगी विदेशी शराब और बीयर जब्त

रायपुर, 10 मई 2026: रायपुर आबकारी विभाग की टीम ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे स्थित एक पान ठेले पर कार्रवाई करते हुए महंगी ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।


हाईवे किनारे पान ठेले पर हुई कार्रवाई

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता में ताज ढाबा के पास स्थित एक पान ठेले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी और पान ठेले की तलाशी ली।


महंगी ब्रांड की शराब और बीयर बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपी सुनील कुमार देवांगन निवासी सिमगा जिला बलौदा बाजार के कब्जे से कई ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई।

जब्त सामग्री में बुडवाइजर मैग्नम बीयर, ऑल सीजन, आरएस, गोल्डन टच, आरसी, 20-20 व्हिस्की, जिप्सी, फ्रंटलाइन ब्लू और 7 पीएम व्हिस्की शामिल हैं।

जब्त शराब की कुल मात्रा 5.52 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और 3.25 बल्क लीटर बीयर बताई गई है।


आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा दर्ज किया गया।


आबकारी टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम की विशेष भूमिका रही।

Back to top button