पुलिस ने सोलर पैनल टुल्लू पंप चोरी करने वाले मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर-आपकी-आवाज/ मोहिबुल हसन(लोलो)….

[img-slider id="274450"]
सलका चौकी के अंतर्गत नमना निवासी धरमपाल साहू ने चौकी सलका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 अप्रैल 2021 के रात में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर पैनल मोटर पम्प को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भा.द.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी सलका की पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर ग्राम नमना में घेराबंदी कर आरोपी मोनू उर्फ सोनू मोनू पिता सोमारू सोनी उम्र 20 वर्ष घुटरूटोला आमाडाड़ अनूपपुर मध्यप्रदेश एवं दिनेश उर्फ लड्डू सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम द्वारिकापुर, थाना रामानुजनगर को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने सोलर पैनल मोटर पम्प चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए मोटर पम्प कीमती 30 हजार रूपये को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सलका देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक संदीप खाखा, राकेश सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, शिवशंकर व धनंजय राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button