छत्तीसगढ़न्यूज़

रामानुजनगर पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा।2 लाख 30 हजार रूपये कीमत के 23 रास भैंस-भैंसा सहित ट्रक जप्त, 2 गिरफ्तार।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


2 लाख 30 हजार रूपये कीमत के 23 रास भैंस-भैंसा सहित ट्रक जप्त, 2 गिरफ्तार।

सूरजपुर-आपकी-आवाज़/ मोहिबुल हसन(लोलो)…… सुरजपुर जिले के अंतर्गत रामानुजनगर पुलिस ने गश्त के दौरान थाना प्रभारी रामानुजनगर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सूरता से एक ट्रक में कृषि योग्य पशुओं को क्रुरतापूर्वक भरकर दिगर राज्य की ओर ले जा रहे है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम परशपुरामपुर में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सी.जी. 15 ए.सी. 5546 को रोका जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 10 रास भैंसा व 13 रास भैंस को क्रूरतापूर्वक लोड़ पाया, वाहन चालक चांद मोहम्मद खां पिता स्व. कुतबुददीन खां उम्र 40 वर्ष एवं उसका सहयोगी नेजाम खान पिता अहमद खान उम्र 38 वर्ष निवासी उचरी गढवा, थाना गढवा झारखण्ड से मवेशी के खरीदी-बिक्री-परिवहन के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अपराध क्रमांक 147/22 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्यवाही करते हुए 23 रास भैंस-भैंसा कीमत 2 लाख 30 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमती 30 लाख रूपये का जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर रूपेश कुंतल, एएसआई माधव सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक रविशंकर साहू, विश्वजीत सिंह, वेदप्रकाश राजवाड़े, धनंजय साहू, रामसागर साहू, गणेश सिंह, देवान सिंह, रूपदेव, मनीष साहू सैनिक सम्मत व दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button